Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

यहां तो हद ही हो गई, "जनसंख्या से अधिक मतदाता"

यहां तो हद ही हो गई, जनसंख्या से अधिक मतदाता
X
नगर निकायों के चुनाव में मतदान से पहले गड़बड़झाला का बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के मानक से कराए जा रहे चुनाव में जनसंख्या से ज्यादा मतदाताओं की संख्या हो गई है।
इटावाः जिले में छह नगर निकायों के चुनाव में मतदान से पहले गड़बड़झाला का बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों के मानक से कराए जा रहे चुनाव में जनसंख्या से ज्यादा मतदाताओं की संख्या हो गई है। पहली बार ऐसा हुआ है जब जनसंख्या से अधिक मतदाता हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को शिकायती पत्र भेजा है। मांग की है कि मतदाता सूची को प्रभावित करने के लिए शासन व जनता के साथ की गई धोखाधड़ी व मनमानी के आधार पर दोषी सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक हेरा-फेरी का मुकदमा दर्ज कराया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने मतदाता सूची में आबादी के सापेक्ष अधिक मतदाता होने का खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर मतदाता सूची में धांधली की गई है। नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए पड़ने वाले वोटों के लिए अब महज एक सप्ताह का समय रह गया है। जिले के सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के वार्डों में जनसंख्या से अधिक मतदाता हो गए हैं। जबकि आबादी के सापेक्ष मतदाता 70 से 75 फीसदी ही हो सकते हैं। लेकिन वार्डों में आबादी के सापेक्ष शत प्रतिशत से भी अधिक मतदाता सूची में दर्ज हैं। गड़बड़झाला इसलिए भी है कि वार्डों में तो यह अनुपात ज्यादा है। जबकि पूरी नगर पालिका में यह औसत 70 से 75 प्रतिशत के बीच है।
नगर पालिका परिषद इटावा में आबादी के सापेक्ष 100 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
चार पुरबिया टोला नाला पार 7166 9965 139.00
सात शांति कॉलोनी 5970 7722 129.34
एक अजीतनगर 6090 7587 124.00
पांच कटरा शमशेर खां 7038 7736 109.91
32 बैरुन टोला 5869 6110 104.10
24 गांधीनगर 6150 6261 101.80
10 विजय नगर 6055 6074 100.31
नगर पालिका परिषद इटावा 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
29 छिपैटी 7028 6805 96.82
40 उर्दू मोहल्ला 5575 5015 89.95
आठ पक्का बाग 6163 6376 89.01
चार मकसूदपुरा 6346 5458 86.00
30 करमगंज 5822 4990 85.70
नौ शिवा कालोनी 5695 4803 84.33
39 पुरबिया टोला पजाबा 6250 5074 81.18
16 श्याम नगर 5992 4598 80.07
नगर पालिका परिषद जसवंतनगर में 100 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
10 रेलमंडी पश्चिमी 1341 1439 107.30
25 रेलमंडी पूर्वी 1420 1503 105.84
24 सराय खाम 1402 1419 101.21
15 फक्कड़पुरा उत्तरी 1076 1087 101.02
नगर पालिका परिषद जसवंतनगर 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
20 सिसहाट प. 1382 1353 97.90
11 होमगंज 1291 1219 94.42
18 कटरा बिल्लोचान पूर्व 1120 1020 91.07
16 मोहन की मड़ैया 1367 1202 87.92
17 रेलमंडी मध्य 1398 1212 86.69
12 अहीर टोला दक्षिणी 1374 1169 85.08
नगर पालिका परिषद भरथना में 100 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
24 अनबरगंज 1809 1838 101.60
नगर पालिका परिषद भरथना 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत मत मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
15 राजागंज 2209 2016 91.26
नौ पुराना भरथना प. 1893 1728 91.28
सात बाजपेयी नगर 2050 1819 88.73
18 सब्जी मंडी 2058 1844 89.60
19 नेविलगंज 1780 1579 88.70
23 कल्याननगर 2267 1984 87.51
20 मोतीगंज पूर्वी 2103 1819 84.49
12 ब्रजराजनगर उत्तरी 1805 1488 82.73
14 इंदिरा नगर 2105 1783 84.70
नगर पंचायत इकदिल में 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
दो गुलियॉत 1210 1192 98.51
सात सड़क बाजार 1128 1095 97.07
आठ कायस्थान 973 932 95.78
दस जुल्हापुरी 1073 931 86.76
नगर पालिका लखना में 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
चार गांधीनगर 1100 991 90.09
एक अंबेडकरनगर 1143 981 85.82
नगर पंचायत बकेवर में 80 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक मतदाता वाले वार्ड
वार्ड सं. वार्ड का नाम जनसंख्या 2011 के अनुसार मतदाता प्रतिशत
दो आदर्शनगर उ. 1428 1204 84.31
इनसेट-
जांच के बाद ही कुछ कहेंगे : सीडीओ
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सीडीओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस के शिकायत की उन्हें जानकारी नहीं है। बगैर पूरी वस्तु स्थिति की जानकारी के कुछ नहीं कह सकते। सारे तथ्य सामने आने पर ही कोई जानकारी दी जा सकेगी।
Next Story
Share it