Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बनारस का विकास अखिलेश के कार्यकाल में ही हुए: नरेश उत्तम

बनारस का विकास अखिलेश के कार्यकाल में ही हुए: नरेश उत्तम
X
निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम ने कहा है कि निकाय चुनाव में भाजपा के विकास के दावों की असलियत खुल जाएगी। जनता उनके खोखले वादे के जंजाल को पूरी तरह से समझ चुकी है। इसीलिए मुख्यमंत्री से लगायत उनके तमाम मंत्रियों पूरी फौज पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव में उतार दी गई है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश सरकार में हुए कार्यो को आधार पर मानकर जनता निकाय चुनाव में सपा को वोट देगी।
शुक्रवार की देर शाम बनारस पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में सपा सरकार ने सभी वर्गो के लिए कार्य किया। चाहे वह छात्र-छात्राओं के लैपटॉप देना हो या मेधावी छात्राओं को कन्याविद्याधन दिया। अल्पसंख्यकों के लिए कई लोक कल्याणकारी कदम उठाए। बनारस के विकास में जितना योगदान सपा सरकार का रहा है उतना बीते तीस सालों में नहीं हुआ। सड़कों की चौड़ाई बढ़ायी। नए बाजार विकसित हुए। वरुणा व गंगा पर नए पुल बनवाए। फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया। जिस गंगा पुल का उद्घाटन पीएम ने किया उसका निर्माण सपा सरकार ने ही कराया। वरुणा कॉरीडोर बनारस के पर्यटन के लिए ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। यह तब हुआ जब बीते दो दशक से बनारस नगर निगम में बीजेपी काबिज है और बुनियादी सुविधाएं देने में असफल रही है। जनता भी भाजपा के खोखले वादों को जान चुकी है। इस चुनाव में पूरे सूबे में सपा परचम लहराएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। यदि भाजपा इतनी ही मजबूत होती तो सपा के चुने प्रतिनिधियों को प्रलोभन देकर पार्टी में न शामिल करती।
भाजपा वार्ड स्तर पर लगाएगी बड़े नेताओं को
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की शुक्रवार को हुई बैठक में सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बड़े नेताओं को लगाने की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि वार्ड स्तर पर पार्षदो को भी मेयर प्रत्याशी के चुनावी प्रचार के लिए संकल्पित कराया जाए। दरअसल पार्टी के रणनीतिकारों को इस बात की जानकारी मिली थी कि कुछ इलाकों में पार्षद केवल अपना प्रचार कर रहे हैं। इस बात से गंभीर पार्टी ने वार्ड स्तर पर बड़े नेताओं की जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सह प्रभारी संतोष सिंह, मनोज भारद्धाज, निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले,प्रेम कपूर, अशोक चौरसिया सरजू साहनी , मुरलीधर सिंह, प्रकाश चंद यादव ,ओम प्रकाश यादव बाबू, आर पी कुशवाहा, रजनीश कनौजिया,नन्दू कनौजिया, निर्मला सिंह पटेल आदि मौजूद थे।
Next Story
Share it