Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हो रहा है व्यापारियों का पलायन : योगी

प्रदेश में समाप्त हो रहा है व्यापारियों का पलायन : योगी
X
गाजीपुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भरोसा है कि उत्तर प्रदेश से अब व्यापारियों का पलायन समाप्त होगा। कानून का राज स्थापित करने के हमारे प्रयास के परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजीपुर के लंका मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गुंडे-बदमाशों के डर से उत्तर प्रदेश का व्यापारी यहां पलायन करता था। हमने यहां पर कानून का राज स्थापित करने का जो काम शुरू किया है उसका परिणाम आ रहा है। अब व्यापारी भयभीत नहीं है, अब तो गुंडे-बदमाशों की शामत आ गई है। अब बदमाश अपनी जमानत रद कराने के बाद जेल चला जा रहा है। धन उगाही करने वालों को न सिर्फ जेल जाना पड़ेगा बल्कि उनकी संपति जब्त कर गरीबों में बांटी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी भी अधिकांश लोग नगर क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। हमको नगर निकायों को पुनर्जीवित करना है। उनकी हालत सुधारनी है। शहरी क्षेत्र में व्यवस्था तो नगर निकाय इकाई ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि यहां पर पिछली सरकारें नगर निकायों के साथ भेदभाव करती थीं। अब भी बड़ी आबादी नगरीय क्षेत्र में निवास करती है। हमें उनको सभी मूलभूत सुविधा दिलानी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे के विकास के लिए तालमेल की इकाइयों की जरूरत है। अच्छे लोगों के चयन की जरूरत है। सीएम योगी ने कहा कि बार-बार कोर्ट भर्तियों पर रोक लगाता था मगर अब हम इसे सही ढंग से कोर्ट ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब भर्तियां बड़ी संख्या में शुरू होने जा रही हैं। हम प्रदेश में 47 हजार पुलिस कर्मियों की जल्द भर्ती करेंगे। इसके साथ ही एक लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। भर्तियो पर रोक नही लगेगी। 47 हजार सब इंस्पेक्टर की भर्ती दिसम्बर में की जाएगी। 1लाख 76 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा।
सीएम बोले पहले चरण में ग़ाज़ीपुर में मतदान होना है। नगरीय क्षेत्र में विकास का धन पहुँच सके इसके लिए मैं ग़ाज़ीपुर आया हूँ। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने ग़ाज़ीपुर के नगर का विकास रोक दिया लेकिन शहरी क्षेत्र में विकास के लिए निकाय चुनाव में बीजेपी को जिताइये। नगर निकाय के विकास के लिए ग़ाज़ीपुर वोट मांगने आया हूँ।
किसानों पर बोलते हुए कहा कि 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किया। 11 लाख आवास प्रदेश के गरीबो को दिया बिजली में भेदभाव को हटाकर सभी जिलों में एक समान बिजली देने की योजना बनाई। 16 नगर निगम में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।
नगर विकास बोर्ड बनाया जाएगा। ग़ाज़ीपुर में अच्छे लोग को निकाय चुनाव में चुनिए। जन्म -मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में विदेशी निवेश की संभावना बढ़ी है।
पूर्वांचल में चुनावी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से करीब सवा घंटे बाद गाजीपुर के लंका मैदान में पहुंचे। मंच पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा सहित सांसद भरत सिंह और विधायक अलका राय आदि मौजूद थे।

Next Story
Share it