Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र में ऐसा धोखा कभी नहीं हुआ: अखिलेश यादव

लोकतंत्र में ऐसा धोखा कभी नहीं हुआ: अखिलेश यादव
X

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह अपने किसी भी वायदे को पूरा नहीं कर सकी। लोकतंत्र में जनता के साथ ऐसा धोखा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्मार्ट सिटी का नारा दिया है लेकिन शहर कूड़े से पटे हुए हैं। प्रदूषण बढ़ रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि इन समस्याओं को दूर करे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान जारी कर कहा कि मतदाता समाज को बांटने वालों को करारा जवाब देंगे। नगर निकाय चुनावों में सत्ता का ऐसा दुरुपयोग लोगों ने पहले कभी होते नहीं देखा था। लखनऊ में मंत्रियों के कार्यालय खाली पड़े हैं। अधिकारियों के पास काम नहीं है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तक इन चुनावों को प्रभावित करने और निष्पक्षता को भंग करने की कोशिश में लगा है। लेकिन, जनता भ्रमित होने वाली नही हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों में विश्वास करती हैं। उसकी कथनी-करनी में फर्क नहीं। शहरों के विकास की तमाम योजनाएं समाजवादी सरकार ने लागू की थीं। मतदाता इसे जानते हैं और सपा का समर्थन करेंगे।

Next Story
Share it