Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

खजान्ची की मां क्या समझेगी कालाधन क्या होताः अखिलेश

खजान्ची की मां क्या समझेगी कालाधन क्या होताः अखिलेश
X
सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए पीएम मोदी द्वारा की गई नोटबंदी पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी क्यों की गई थी। इसका कारण अगर कालाधन को खत्म करना था तो ये तो अभी खत्म ही नहीं हुआ है। हम तो विरोधी लोग हैं और विपक्ष में हैं।
कानपुर के कैंट स्थित स्टेटस क्लब में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार हमें बताये नोटबंदी से किसको फायदा हुआ है। आम आदमी समझता नहीं काला धन क्या होता है। रुपया काला सफेद नहीं होता हमारा लेनदेन काला-सफेद होता है। क्या अब नया वाला नोट देने पर काला धन नहीं माना जाएगा। खजान्ची की मां क्या समझेगी काला धन क्या होता है। लोगों ने नोटबंदी वाले दिन काला दिन मनाया।
हमने खजान्ची का जन्मदिन मनाया। विकास की बात करें तो सपा ने तमाम उदाहरण दिए हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस हाईवे पर जो एक बार चला उसे ये लगेगा कि सपा ने प्रदेश के लिए क्या किया है। भाजपा के स्टार प्रचारक नहीं झूठ प्रचारक हैं। बुंदेलखंड ने न जाने कितने परिवारों ने आत्महत्या कर ली। इस भाजपा सरकार के लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं किया जा सकता।
Next Story
Share it