Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है- अखिलेश

भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है- अखिलेश
X
इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, धुंध और धुएं से ग्रस्त है। प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों की जान पर बन आई है। सांस लेना मुश्किल हो गया है। भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है।भाजपा नेताओं को जानना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। उनके झूठ और प्रपंच को जनता खूब पहचान गई है। इसे बर्दाश्त करने का उसका सब्र भी टूट गया है। भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम नहीं करे। जनता के सामने विकल्प है समाजवादी पार्टी जिसने जो वादा किया वह समय से पहले निभा दिया। समाजवादी सरकार का कार्यकाल बेदाग है और समाजवादी सरकार के नाम विकास के कई कीर्तिमान हैं। भाजपा जो कहती है, करती नहीं है।
Next Story
Share it