सपा ने 69 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
BY Anonymous11 Nov 2017 2:55 AM GMT

X
Anonymous11 Nov 2017 2:55 AM GMT
मुरादाबाद : सपा निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है। नामांकन के अंतिम दिन तक सपा ने सत्तर में से 69 वार्ड में सिंबल देकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सिर्फ सूर्यनगर वार्ड में सिंबल नहीं दिया गया।
निकाय चुनाव को लेकर सपा ने सिंबल देने का सिलसिला इकतीस अक्टूबर से शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने दो नगर पालिका बिलारी और ठाकुरद्वारा से प्रत्याशियों की घोषणा की। वहीं नगर पंचायत उमरी, कुंदरकी,कांठ, अगवानपुर के चेयरमैन प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल दिया। इसके बाद सात नवंबर को सपा चुनाव प्रभारी फिदा हुसैन की मौजूदगी में 62 पार्षदों को सिंबल जारी किए। सिंबल वितरण में धांधली लगे तो पार्टी पदाधिकारियों ने एक दो वार्ड में सिंबल बदलवाए। शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन सपा ने जहां नगर पंचायत पाकबड़ा और भोजपुर में प्रत्याशी के लिए ऐलान किया,वहीं निगम वार्ड में दो प्रत्याशियों को सिंबल दिया। सिर्फ एक वार्ड सूर्यनगर में सिंबल पर सहमति नहीं बन पाई।
Next Story




