नशे में धुत पिता ने कलंकित किया पिता-पुत्री का रिश्ता
BY Anonymous6 Nov 2017 12:58 AM GMT

X
Anonymous6 Nov 2017 12:58 AM GMT
उन्नाव : एक पिता ने नशे में धुत होकर अपनी बेटी के साथ ऐसा गलत काम किया कि पिता-पुत्री का पवित्र रिश्ता ही कलंकित कर दिया। जानिए क्या है पूरा मामला-
बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पिता पर शराब के नशे में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि शनिवार रात पिता ने घर के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर चाचा व चाची ने बचाया। पीड़िता ने चाचा के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि वह शनिवार रात दरवाजे पर लेटी थी। पिता शराब के नशे में धुत होकर उसके पास आए। वह जबरन घर के अंदर ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। चीखने पर घर के बाहर मौजूद चाची व चाचा कमरे में पहुंचे। उन्होेंने पिता के चंगुल से छुड़ाया। चाचा किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के अनुसार मां की बचपन में मौत हो गई थी।
पिता आए दिन अश्लील हरकतें करते हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी पिता के फरार होने से बयान नहीं हो पाए। तफ्तीश जारी है।
Next Story