Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बालक ट्रैक्टर से गिरा और रोटावेटर के चपेट आकर टुकड़े-टुकड़े हो गया

बालक ट्रैक्टर से गिरा और रोटावेटर के चपेट आकर टुकड़े-टुकड़े हो गया
X

देवरिया - लखनचंद्र गांव में खेत की जोताई के दौरान एक चार साल का बालक ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आकर टुकड़े-टुकड़े होता चला गया। गांव ही के उमेश गुप्ता आज सुबह अपने खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गये थे। इसी बीच उनका चार साल का बेटा मुन्ना भी ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा। बेटे की जिद के आगे उमेश हार गये और उसे ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत की जोताई करने लगे। इसी बीच मुन्ना ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर के नीचे चला गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने टुकड़ों में बंटे शव को कब्जे में ले लिया।

बेटे का हाल देख पिता बेहोश
रोटावेटर की चपेट में आने से मुन्ना का शरीर दर्जनों टुकड़ों में बंट गया। बेटे का यह हाल देखकर उमेश ट्रैक्टर के पास ही बेहोश होकर गिर गये। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और मुन्ना के शरीर का टुकड़ा देख वे अपने को रोक नहीं पाए और कुछ तो भाग गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर दरवाजे पर लेकर चले गए। सूचना के बाद गौरीबाजार पुलिस पहुंची और मुन्ना के शरीर के टुकड़ों से भरे बोरे को कब्जे में ले लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शरीर कई टुकड़ों बंट गया है। ट्रैक्टर को बच्चे का पिता ही चला रहा था।

Next Story
Share it