सपा अब मध्य प्रदेश में बढ़ाएगी ताकत
BY Anonymous5 Nov 2017 2:03 AM GMT

X
Anonymous5 Nov 2017 2:03 AM GMT
समाजवादी पार्टी अब मध्यप्रदेश में अपनी ताकत बढ़ाएगी। पार्टी की नजर वहां के विधानसभा चुनाव पर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द मध्य प्रदेश का दौरा कर वहां संगठन की मजबूती देने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव के टिकट तय करने के बाद मध्य प्रदेश यूनिट के नेताओं को बुलाया और वहां पार्टी की जड़े मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा की। तय हुआ कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। इस बीच संगठन को मजबूत बनाने के साथ आम चुनावों की तैयारी की जाएगी। अखिलेश जल्दी ही मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। अखिलेश से मुलाकात करने वाले नेताओं में मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष गौरी यादव तथा प्रभारी आनन्द भदौरिया और जगदेव यादव शामिल थे। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश में पार्टी का बड़ा कार्यालय खोला जाए। निकट भविष्य में कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव को बताया गया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रति जनता में असंतोष है। समाजवादी पार्टी के प्रति अब जनता में रूझान हो रहा है। श्री अखिलेश की बेदाग छवि और उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की शानदार उपलब्धियों से जनता प्रभावित है।
Next Story




