Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में लड़की भगाने वाले के परिजनों का घर गिराया फिर की पिटाई

सिद्धार्थनगर में लड़की भगाने वाले के परिजनों का घर गिराया फिर की पिटाई
X
सिद्धार्थनगर- लड़की भागने को लेकर दो पक्षो में मारपीट, दोनों पक्षों में मारपीट,लूट और चले ईंट पत्थर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, लड़की पक्ष के लोगों ने बोला धावा, चौकीदार के घर भी उपद्रवियो ने की तोड़फोड़, पुलिस ने 14 लोगो को किया गिरफ्तार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के लखनापार गांव में एक दबंग परिवार ने लड़की भगाने वाले परिवार को बुरी तरह पीटा और उसके धर को ढहा दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने इस संबंध में 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी विद्यासागर पर आरोप है कि वह सप्ताह भर पूर्व गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की रात में गांव के करीब 50 लोगों के साथ विद्यासागर के घर पर हमला कर उसे तोड़ डाला। यहां तक कि उसके दिव्यांग बाबा सुखदेव को बेरहमी से पीटा। उसकी मां सुनीता देवी, छोटे भाई धर्मेन्द्र उत्पातियों के आगे गिड़गिड़ाए। हाथ-पांव जोड़े पर उन्हें भी नहीं छोड़ा।
उन्हें बेरहमी से पीटा। इससे सुकदेव, सुनीता, धर्मेन्द्र, समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को हुई। बड़े विवाद की आशंका लेकर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने भी मौके पर जोगिया, बांसी, उस्का व सदर थाने की पुलिस को भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उत्पातियों पर लाठी चलाना शुरू कर दिया।
गांव के कुछ व्यक्ति इस दौरान पुलिस से भी भिड़ गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी पीटा। पुलिस ने मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार किया। रात भर गांव में पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। सुबह विद्यासागर के पिता राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के 15 नामजद व 35 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया।
प्रभारी कोतवाल जोगिया हरि नारायण दीक्षित के अनुसार गांव में इस समय पूरी तरह शांति हैं। गांव में उत्पात मचाने वाले उदयराज, धर्मराज, राममिलन, रामफल, प्रेमचन्द्र, संजय कुमार, पिंटू, अखिलेश, पूर्णमासी, जमुना, अंबिका कौशल, राकेश, सुभाष, सत्येन्द्र, पतिराम, बाबूलाल, केदार, दीपक को गिरफ्तार किया गया है।
Next Story
Share it