Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मोदी राज में पिछड़ गया देश : आजम खान

मोदी राज में पिछड़ गया देश : आजम खान
X
रामपुर - सपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि साढ़े तीन साल में देश बहुत पीछे चला गया। आज तक विकास दर इतनी नीचे नहीं गई, जितनी मोदी राज में चली गई। अब कैबिनेट में फेरबदल से क्या होगा। किसी को कैबिनेट से हटा देना कोई सजा नहीं है। साढ़े तीन साल जिन लोगों के साथ सरकार चलाई, अगर वो गलत थे तो इनका मुखिया भी गलत होगा।
आजम खां ने शनिवार को मीडिया से कहा कि भाजपा ने देश की 125 करोड़ जनता को ठगा है। सरकार बनाने से पहले बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने पर कोई भी पूरा नहीं किया। भाजपा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने के बजाय और पीछे ले गई। नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। प्रदेश में भी विकास योजनाएं ठप हैं। हमने जो पैसा मंजूर कराने के साथ ही आवंटित भी करा दिया था, उसका भी सदुपयोग नहीं हो सका है। सरकार विकास के बजाय लोगों को गुमराह करने में लगी है।
Next Story
Share it