Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में पंजना नदी पर बना पुराना पुल टूटा, सवारियों भरी टवेरा गिरी

सहारनपुर में पंजना नदी पर बना पुराना पुल टूटा, सवारियों भरी टवेरा गिरी
X
सहारनपुर - दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर बना पुल आज टूट गया। पंजना नदी पर बना कई वर्ष पुराना पुल टूटने के कारण आज सवारी भरी एक टवेरा नदी में गिर गई। पीछे चल रही गाडिय़ों के लोगों ने इसमें बैठे लोगों को बाहर निकाला। इन सभी को मामूली चोट आई है।
टवेरा में से सवारी उतरने के बाद गाड़ी नदी के वेग के कारण आगे बह गई। सभी घायलों की सीएचसी लाया गया। इस दुर्घटना के कारण हाइवे बंद हो गया है। सहारनपुर में हो रही तेज बारिश के चलते दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बना पुल बह गया। इस दौरान पुल से गुजर रही कार भी बह गई, आनन-फानन में पुलिस और राहगीरों की मदद से कार सवार 4 लोगों को निकाल लिया गया है। इससे स्टेट हाईवे 57 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इसके चलते भीषण जाम भी लग गया है।
बताया जाता है कि थाना मिर्जापुर के विकासनगर हाईवे पर स्थित यह पुल अंग्रेजों के शासनकाल में बना था। इस हाइवे के रास्ते अब उत्तर प्रदेश का उत्तराखंड से संपर्क कट गया है। टवेरा में सवार लोग सेलाकुई देहरादून के थे। यहां पर घाड़ क्षेत्र की अन्य नदियों में भी बाढ़ आ गई है।
Next Story
Share it