Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

समुद्र में विशिष्ट बहादुरी के लिए पुरस्कार पाने वाली "पहली महिला" कैप्टन राधिका मेनन

नयी दिल्ली: सरकार ने शनिवार को बताया कि भारतीय मर्चेंट नेवी की पहली महिला कैप्टन राधिका मेनन को समुद्र में विशिष्ट बहादुरी के लिए आईएमओ पुरस्कार मिलेगा।




जहाजरानी मंत्रालय ने एक बयान में बताया, ‘तेल उत्पाद टैंक संपूर्ण स्वराज की मास्टर मेनन को पिछले साल जून में बंगाल की खाड़ी में समुद्र में प्रतिकूल हालात में एक डूबती नौका से 7 मछुआरों को बचाने में भूमिका के लिए अदभुत शौर्य के लिए 2016 का अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय संगठन का अवॉर्ड मिलेगा।’

अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) संयुक्त राष्ट्र विशेषीकृत एजेंसी है जिसपर जहाजरानी की सुरक्षा और जहाजों द्वरा समुद्री प्रदूषण की रोकथाम की जिम्मेदारी है। बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने कैप्टन मेनन को सभी 7 मछुआरों को मछली पकड़ने वाली नौका दुर्गाम्मा से बचाने के लिए नामित किया।




भाषा
Next Story
Share it