Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

स्मृति ईरानी से छीनी गई HRD मिनिस्ट्री, जानें किसे मिला प्रमोशन और किसका हुआ डिमोशन

नई दिल्ली : मोदी सरकार की कैबिनेट में मंगलवार को बड़ा फेरदबल हुआ। इस फेरबदल में कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए। सबड़े बड़ा फेरबदल एचआरडी मंत्रालय को लेकर हुआ। स्मृति ईरानी से एचआरडी मंत्रालय लेकर इस अहम विभाग की जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर को दी गई। स्मृति ईरानी को कपड़ा (टेक्सटाइल) मंत्रालय दिया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार वापस ले लिया गया।


सूचना एवं प्रसारण विभाग का जिम्मा वेंकैया नायडू को सौंपा गया है। जेटली के पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार था।

जयंत सिन्हा को सिविल एविएशन मंत्रालय, रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्रालय (अतिरिक्त प्रभार), विजय गोयल को युवा मामले (स्वतंत्र प्रभार), नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।

अनिल माधव दवे को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), फग्गन सिंह कुलस्ते को स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण विभाग (राज्य मंत्री), एसएस अहलूवालिया को कृषि एवं किसान कल्याण और संसदीय मामलों के  मंत्री (राज्य मंत्री), रामदास अठावले को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (राज्य मंत्री), आरसी जिगाजिनागी को पेयजल एवं स्वच्छता (राज्य मंत्री), राजन गोहेन को रेलवे (राज्य मंत्री), एमजे अकबर को विदेश मंत्रालय (राज्य मंत्री) का प्रभार सौंपा गया है।
Next Story
Share it