Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह और आदित्य यादव ने फतेह बहादुर को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: मन्त्री  शिवपाल सिंह यादव ने उ0प्र0 को आपरेटिव बैक के चेयरमैन श्री फतेह बहादुर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  शिवपाल सिंह यादव ने आज यहाॅ दिव्यानन्द आश्रम स्थित फतेह बहादुर सिंह के आवास पर पहंुचकर कर उनके शव पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर भावभीनी श्ऱद्धान्जलि अर्पित की तथा परिवारीजनों को इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया। उन्होनें मृृत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए परिवारीजनो को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

श्री यादव ने कहा कि फतेह बहादुर सिंह हमारे पुराने साथी थे, हमने अपना एक निष्ठावान साथी खो दिया है। उनके न रहने से प्रदेश के सहकारिता जगत को बड़ी क्षति हुयी है, जिसकी पूर्ति होना मुश्किल है।

फतेहबहादुर सिंह ने किसानों एवं श्रमिको के कल्याण पर ज्यादा जोर दिया था। इस अवसर पर कैबिनेट मन्त्री श्री अरविन्द सिंह गोप, पी0सी0एफ0 सभापति आदित्य यादव, राज्यमंत्री श्री शारदा प्रताप शुक्ला, राज्यमंत्री श्री सुधीर रावत, एम0एल0सी0श्री सुनील सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष श्री अनवार अहमद सहित सपा के विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने श्री फतेह बहादुर के शव पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड आफ आनर भी दिया गया। 
Next Story
Share it