छह माह तक बंधक बनाकर भतीजी से दुष्कर्म करता रहा चाचा
लखनऊ :
माल क्षेत्र में दरिंदा अपनी भतीजी को बंधक बनाकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। बृहस्पतिवार दरिंदे के चुंगल से छूटकर निकली युवती ने ग्रामीणों को आपबीती बताई।
इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, माल के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि आठ साल पहले पिता की मौत के बाद वह अपने चाचा के यहां रहती थी।
उसकी मां ने बचपन में उसे छोड़कर दूसरा ब्याह रचा लिया। एक साल पहले दरिंदे चाचा ने अपनी पत्नी को मारपीट कर खदेड़ दिया। उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
उसकी मां ने बचपन में उसे छोड़कर दूसरा ब्याह रचा लिया। एक साल पहले दरिंदे चाचा ने अपनी पत्नी को मारपीट कर खदेड़ दिया। उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।
विरोध पर दी जान से मारने की धमकी
छह माह पहले नशे में धुत चाचा को वह खाना देने गई थी तभी उसने दबोचकर अपनी हवस का शिकार बना डाला। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी।
आरोप है कि छह माह से वह हैवानियत कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह युवती किसी तरह बाहर निकली और मामले की जानकारी ग्राम प्रधान संग ग्रामीणों को दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दरिंदे की धुनाई की।
Next Story