अखिलेश की गैरमौजूदगी में सपा मना रही अपने सीएम का जन्मदिन
लखनऊ : निजी दौरे पर विदेश गये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गैर मौजूदगी में सपाई आज उनका 40वां जन्मदिन मनायेंगे। युवा ब्रिगेड मरीजों को फल, दूध वितरित करेगी। हालांकि मुख्यमंत्री खुद 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं।
अखिलेश यादव का अधिकारिक जन्मदिन एक जुलाई को होता है, सपाई उनके जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्रदेश कार्यालय पर 40 किलो का केक काटा जाएगा। यहां सरकार के कई मंत्री व संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इनवायरमेंटल इंजीनियर अखिलेश ने वर्ष 2000 में राजनीति में कदम रखा और जनता ने उन्हें सांसद निर्वाचित कर दिया। वह लगातार तीन बार सांसद चुने गये। वर्ष 2012 में उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत दे दिया। 15 मार्च 2012 को उन्हें मुख्यमंत्री पद का जिम्मा सौंपा गया।
सपा मुखिया मुलायम सिंह के पत्र और अदिति, अर्जुन व टीना के पिता अखिलेश यादव परिवार के साथ विदेश दौरे प हैं, वह पांच जुलाई को वापस लौटेंगे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की है। राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित व युवजनसभा मनीष सिंह कहते हैं कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर अस्पतालों में मरीजों को फल बांटा जाएगा। एमएलसी आनंद भदौरिया का कहना है कि मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाएंगे। क्योंकि अखिलेश सरकार ने अब तक 15 लाख छात्रों को लैपटाप बांटे हैं। 55 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दी है। विपक्षी दलों के तमाम वार का जवाब देने में भी मुख्यमंत्री ने शालीनता बरकरार रखी है और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
Next Story