भाजपा सभी थानों पर दो जुलाई से प्रदर्शन करेगी
लखनऊ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर कठघरे में खड़ा किया तो अब पार्टी इसी मुद्दे पर आंदोलन का फैसला किया है। प्रदेश में हत्या, लूट और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदेश के सभी थानों पर भाजपा प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दो जुलाई से शुरू होगा। अगस्त माह में विधानसभा वार प्रदर्शन की तैयारी है। इस बीच पार्टी चार यात्र निकालने की तैयारी कर रही है।
मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ संगठनात्मक बैठक में इसकी योजना बनी। भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि थाने पर होने वाले प्रदर्शन की सफलता एवं क्षेत्रवार समन्वय के लिए सुनील भराला को पश्चिम और ब्रज क्षेत्र, सुब्रत पाठक को कानपुर-बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र, विधायक उपेन्द्र तिवारी को काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र में समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बूथ प्रमुखों के सम्मेलन क्षेत्र स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा और कई प्रमुख लोग भाग लेंगे। बैठक में सांसदों के सघन प्रवास की योजना बनी है। बड़ी संख्या में नये मतदाताओं को जोड़ने का अभियान चलेगा। बूथ सम्मेलनों में नये मतदाताओं की भी सहभागिता करायी जाएगी। पाठक ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध से कराह रहा है और लॉ एंड आर्डर का मतलब लो और आर्डर दो हो गया है। राज्य में विकास के थोथे दावे किये जा रहे हैं।

Next Story