कांग्रेस नेता ने कश्मीरी लड़की को मॅारीशस ले जाकर किया रेप
कांग्रेस के नेता और आल इंडिया पावरलूम बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके शिवानंद हुल्यालकर को यौन उत्पीड़न मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है . इन पर आरोप है कि अपने कार्यालय की एक कश्मीरी लड़की को मॅारीशस ले जाकर उसका रेप किया.
पीड़ित लड़की ने मॅारीशस से लौटने के बाद मुंबई के पश्चिम उपनगर के बांद्रा पुलिस थाने में शिवानंद के खिलाफ FIR दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक पीड़ित 23 वर्षीय कश्मीरी लड़की शिवानंद हुल्यालकर से मिलने से पहले एक फाइव स्टार होटल में नौकरी करती थी. शिवानंद से मुलाकात के बाद पीड़ित लड़की ने फाइव स्टार होटल की नौकरी छोड़कर शिवानंद के यहां नौकरी शुरू कर दी.
बांद्रा के बैंड स्टैड इलाके में शिवानंद ने कश्मीरी लड़की को एक घर खरीद कर दिया और दोनों साथ में रहने लगे. पीडित लड़की के अनुसार शिवानंद उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है वहीं , शिवानंद के करीबियों को कहना है कि दोनो के बीच प्रेम संबंध है और दोनो जल्द ही शादी करने वाले थे . इस वजह से शिवानंद कश्मीरी लड़की को मॅारीशस घुमाने ले गए थे पर वहां से लौट कर लड़की ने पुलिस में शिकायात कर दी.

Next Story