मनोज पाण्डेय सातवें विस्तार से पहले अखिलेश मंत्रिमंडल से बर्खास्त
लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रिमंडल के सातवें विस्तार से पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय को बर्खास्त कर दिया है। माना जा रहा है कि कैबिनेट में बलिया के नारद राय को जगह देने के लिए मनोज पाण्डेय की बलि दी गई है।
रायबरेली के मनोज पाण्डेय ऊंचाहार से विधायक हैं। अखिलेश मंत्रिमंडल में फिलहाल चार मंत्रियों की जगह ही खाली है, आज पांच मंत्री शपथ लेंगे। इसी कारण से जगह बनाने को सीएम अखिलेश यादव ने मनोज पाण्डेय को बर्खास्त कर दिया।
यह भी पढ़ें- मनोज पांडेय के भाई ने की जेई से मारपीट
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य दलों में सियासी उथल-पुथल मची है। इसी के बीच अखिलेश यादव ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज को बर्खास्त कर दिया। अब बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ ही साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मनोज पाण्डेय से किसी की काम से संतुष्ट नहीं थे। इससे पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवाकांत ओझा को मंत्री पद से बर्खास्त किया गया था
Next Story