राम गोपाल ने जेपी सेंटर, जनेश्वर मिश्र पार्क का निरीक्षण किया
लखनऊ : एलडीए द्वारा विकसित किए जा रहे शासकीय परियोजनाओं का सपा महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव व कई सांसदों ने निरीक्षण किया। शाम चार बजे जेपीएनआइसी (जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र) पहुंचकर वहां हो रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने म्यूजिकल ब्लॉक को देखकर एलडीए वीसी सत्येंद्र सिंह से प्रशंसा भी की। प्रोफेसर राम गोपाल ने सभी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जेपीएनआइसी का निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित किया। रविवार होने के कारण पार्क में हजारों की संख्या में पब्लिक देखकर उन्होंने प्रसन्नता भी जताई। पार्क में स्थापित लड़ाकू विमान मिग 21, बैटल टैंक व मान्यूमेंटल फ्लैग देखने के बाद कहा कि ऐसी चीजों को देखने के बाद बच्चों व बड़ों में देश प्रेम की भावना बढ़ती है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश साइकिल फेडरेशन के अध्यक्ष शंभू सिंह यादव ने प्रोफेसर राम गोपाल यादव व अन्य सांसदों का स्वागत किया। निरीक्षण के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता धर्म पाल यादव , राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ,अंबिका चौधरी, नारद राय, सांसद नरेश अग्रवाल, सांसद संजय सेठ, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश दीक्षित, एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व मुख्य अभियंता ओपी मिश्र आदि उपस्थित थे।

Next Story