Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार 27 को, कौन है दावेदार?


लखनऊ : अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार 27 जून को होगा। मंत्रिमंडल का यह शपथ ग्रहण दिन में 11 बजे से होगा।



अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार होगा राजभवन में,  राज्यपाल राम नाईक दिन में 11 बजे नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले 31 अक्टूबर 2015 को छठे मंत्रिमण्डल विस्तार में 5 मंत्री, 8 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 8 राज्य मंत्री बनाए गए थे।






एमएलसी चुनावों के बाद से चल रही अखिलेश मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास 27 जून तक सच होंगे। सरकार ने मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार स्थानों में एक ब्राह्मïण, एक मुस्लिम, एक यादव और एक अन्य पिछड़ा जाति के विधायक को स्थान मिल सकता है। विधायक शारदा प्रताप शुक्ल, रविदास मेहरोत्रा, संग्राम सिंह यादव, शाकिर अली या आशु मलिक मंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। फेरबदल में जातीय समीकरण, वफादारी और इमेज बिल्डिंग का ध्यान रखा जाएगा।

Next Story
Share it