Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सैक्स रैकेट चलाती थी यह लेडी, अब पति पर लगाए गंभीर आरोप

रांची (झारखंड): सैक्स रैकेट चलाते कई बार पकड़ी गई रीना अधिकारी ने अपने पति के खिलाप ही गंभीर आरोप लगाएं है। रीना सैक्स रैकेट चलाने के मामले में कई बार जेल जा चुकी है। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ कई बार रेप हुआ है। रांची के सीनियर एसपी से इंसाफ की गुहार लगाते हुए रीना ने अपने पति और उसके दोस्त की शिकायत पुलिस के पास की है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि पति और उसके दोस्त दोनों ने मिलकर उसके साथ कई बार रेप किया।

रीना ने रांची के एसएसपी कुलदीप को आवेदन में लिखा, "पहले मुझे मेरे पति सुजीत अधिकारी ने छला और फिर पति के दोस्त बाल किशुन महतो ने। बाल किशुन प्यार के जाल में फांस कर शादी का झांसा देकर तीन सालों तक यौन शोषण करता रहा। बाल किशुन के प्यार में मैंने अपना तन, मन, धन सबकुछ गंवा दिया। उसने होटल खोलने के नाम पर मुझसे 25 लाख रुपए ठग लिए और शादी करने से भी मुकर गया। अब जब मैंने कानून का सहारा लेना चाहा तो वह मेरी जान का दुश्मन बन बैठा है। उसने मेरे घर पर नकाबपोश दो बदमाशों को भेजा।

बदमाशों ने मेरे सिर पर पिस्टल रख धमकी दी कि अगर बाल किशुन महतो और उसकी पत्नी निर्मला देवी पर केस किया तो मारी जाओगी।" रीना ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में एक प्रतिष्ठान में काम करने के दौरान उसकी जान-पहचान सुजीत अधिकारी से हुई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद 17 जून 2011 को दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद वह अपने पति के साथ रांची चली आई। कुछ दिनों तक कोकर में रजत गुहा के मकान में भाड़े पर रही।

पति के कहने पर उसने अपनी गांव की जमीन बेच कर सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई बस्ती में जमीन खरीदी और मकान बनाया। यहीं रहने लगी। सुजीत के दोस्त बाल किशुन महतो का उसके घर में आना-जाना था। सुजीत की मां रीना को पसंद नहीं करती थी। इस वजह से पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बाल किशुन ही दोनों में समझौता कराता था। 3 जनवरी 2013 को उसके पति सुजीत ने उसकी हत्या करने के इरादे से उसके गले पर छुरे से वार किया था।

रिम्स में इलाज के बाद उसकी जान बच गई। सुजीत ने दूसरी शादी कर ली और वह अलग रहने लगा। सुजीत के छोड़ जाने के बाद बाल किशुन उसका सहारा बना और उससे शादी का वायदा किया। शादी का झांसा देकर वह उसका तीन साल तक यौन शोषण करता रहा। रीना ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। उसने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह जहर खाकर खुदकुशी कर लेगी।
Next Story
Share it