Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाजपा के होर्डिंग के जवाब में सपा के पोस्टर

भाजपा के होर्डिंगों के जवाब में सपा ने भी पोस्टर के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष और नीचे ‘कहो दिल से अखिलेश फिर से’ के पोस्टर दोपहर में रिक्शा, आटो, बस सहित कई स्थानों पर लगे मिले। इससे भाजपा में उबल है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे का कहना है कि होर्डिंगों में देश भक्त शहीदों को सम्मान और नक्सलियों से जनता को आगाह किया था। उनमें कहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ टिप्पणी नहीं की थी।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि पार्टी की ओर से ये पोस्टर नहीं लगाए गए हैं, यह तो जनता ने भाजपा को जवाब दिया है।
Next Story
Share it