Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कैराना मामले में बी.जे.पी. पर हुए हमलावर CM अखिलेश

लखनऊ:  सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, से कैराना मामले पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने उल्टे बीजेपी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं है। बीजेपी को विकास कार्यों से तो दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं है। वे आए दिन लिस्ट जारी करते रहते हैं। साथ ही लिस्ट की सत्यता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। सी.एम. ने कहा कि लिस्ट में कई ऐसे भी लोग हैं जो 5 साल पहले ही कैराना छोड़ गए। लेकिन बीजेपी उन लोगों के पलायन के लिए भी समाजवादियों को ही जिम्मेदार ठहरा रही है।

सी.एम. अखिलेश यादव ने कहा कि किसी भी घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घटना के पीछे की गड़बड़ियों को न चर्चा में लाते हुए अपनी उपलब्धियों पर जोर दिया।

सी.बी.आई. जांच के सवाल पर क्या बोले सी.एम.?
सी.बी.आई. जांच के सवाल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिफरते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने सिस्टम पर भरोसा है। लिहाजा सी.बी.आई. जांच की बात तो बेमानी है। यही नहीं इस सवाल पर उन्होंने न्यूज चैनलों का उदाहरण दे ड़ाला।
Next Story
Share it