मथुरा कांड पर सपा का पलटवार: मांगा केन्द्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा
लखनऊ: मथुरा काण्ड को लेकर विपक्ष खासकर भाजपा के निशाने पर आयी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज पलटवार करते हुए जवाहरबाग में कथित रूप से नक्सलवादियों की मौजूदगी की सूचना राज्य सरकार से साझा ना करने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के इस्तीफे की मांग की।
सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा अपने पुराने चरित्र के मुताबिक ‘लाशों पर राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि जवाहरबाग में झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उड़ीसा से आये नक्सलवादी रह रहे थे। जाहिर है कि केन्द्र के खुफिया तंत्र को भी यह मालूम होगा। आखिर उसने यह जानकारी राज्य सरकार के साथ क्यों साझा नहीं की। इस नाते केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस्तीफा देना चाहिये।
चौधरी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री के परिजन ग्रेटर नोएडा के बिसाहड़ा गांव में हालात बिगाड़ने की कोशिश में शामिल हैं। वे वहां महापंचायत की साजिश कर रहे हैं। दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिये। इस वक्त अगर किसी के इस्तीफे की जरूरत है तो वह राजनाथ सिंह के त्यागपत्र की है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने जवाहरबाग काण्ड की सीबीआई जांच के आदेश देने के आग्रह वाली याचिका दायर की है। दरअसल, भाजपा अशांति और अराजकता को मजबूत कर रही है। चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने केन्द्र को जवाहरबाग काण्ड की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी है। जांच में पता लगेगा कि अवैध कब्जेदारों का वित्तपोषण कौन कर रहा था। साथ ही बाकी खुलासे भी होंगे।
भाषा

Next Story