Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > गो सेवा मिशन के अध्यक्ष कृष्णानंद लापता, स्लॉटर हाउसों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज
गो सेवा मिशन के अध्यक्ष कृष्णानंद लापता, स्लॉटर हाउसों के खिलाफ उठा रहे थे आवाज
नई दिल्ली : कई सालों से गो रक्षा के लिए आंदोलन चला रहे स्वामी कृष्णानंद महाराज 3 जून से संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गए हैं। वह गो सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। उनकी बोलेरो गाड़ी पीबी 32एस-1540 श्रीराम कुष्ठ आश्रम के निकट नंगल नहर के पास खडी मिली है। उनके शिष्यों से मिली सूचना के आधार पर कहा जा रहा है कि वह आधी रात को तकरीबन 1बजे अकेले अपनी गाडी लेकर निकले थे। उनके दोनों मोबाइल भी स्विच ऑफ बताये जा रहे हैं। संदिग्ध अवस्था में गाड़ी का पता चलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
नंगल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंद्रपाल सिंह लिद्दड़ ने बताया कि स्वामी कृष्णानंद की गाड़ी नहर किनारे से मिली है और पुलिस इस मामले की जाँच में लगी हुई है। स्वामी कृष्णानंद के कई शिष्य उनकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। भगत गौ सेवा मिशन से जुड़े और पंजाब शाखा के चैयरमेन कीमती भगत का कहना है कि कृष्णानंद देशभर में स्लॉटर हाउसों के खिलाफ आवाज उठाते आये हैं, जिस कारण कई लोग उनकी जान के दुश्मन बन गए थे। लगभग छह माह पूर्व प्रदेश के डीजीपी अरोड़ा को पत्र लिख कर स्वामी कृष्णानंद को सुरक्षा देने की मांग की गई थी।
स्वामी कृष्णानंद के लापता होने की खबर मिलते ही उनके समर्थक नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करने लगे और सड़क पर जाम लगा दिया।कृष्णानंद लंबे समय से गौ सेवा समिति से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गौ माता के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह खुद गाड़ी नहीं चलाते थे। रात को ऐसा क्या हुआ कि वह खुद गाड़ी लेकर आश्रम से निकले।

Next Story