Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

हिंसा पर खफा सीएम ने मांगी रिपोर्ट, उच्चाध‍िकारी मथुरा रवाना







बताया जाता है कि मथुरा में अतिक्रमण हटाओ अभ‍ियान के दौरान पुलिस व प्रशासनिक रवैये के ख‍िलाफ भड़की हिंसा में पुलिस के दारोगा की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस अफसरों के गंभीर घायल हो जाने की सूचना भी शासन के अफसरों से छुपाए जाने को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। देर रात जब भीड़ व प्रशासनिक अमले के बीच हुई हिंसा में एसपी व एएसपी स्तर के अफसरों को गोली लगने की जानकारी मुख्यमंत्री को हुई। तब मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में आया।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की जानकारी में आने के बाद शासन ने हिंसा की चपेट में आए अफसरों को तत्काल बेहतर इलाज की व्यवस्था कराए जाने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लिए जाने के बाद शासन के कई उच्चाध‍िकारियों को मथुरा रवाना किए जाने का निर्देश दिया है। सूत्रों की मानें तो मथुरा की घटना का मुख्यमंत्री अख‍िलेश ने पूरा मामला तलब किया है। शासन के अफसरों से पूरा वाकया बताने के अलावा उसके कारणों की तह में भी जाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस तरह की घटना में कोताही बरतने वाले अफसरों के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी मांग ली है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री इस घटना पर संजीदा हो गए हैं। इस बारे में डीजीपी जावीद अहमद भी घटनास्थल की ओर रवाना हो सकते हैं। प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा के अलावा अन्य उच्चाध‍िकारी भी मथुरा भेजे जा रहे हैं।


Next Story
Share it