पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बहराइच : (रवि पाठक )थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अन्तर्गत सरदार पुर में एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। जिसकी मौत कारण अभी तक पता नही चल सका है। मृत महिला के पिता ने बताया की उसने अपनी पुत्री की शादी ढाई साल पहले गाँव के ही सलीम पुत्र खलील के साथ किया था और अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज़ भी दिया था। लेकिन पुत्री के ससुराल वाले इस शादी से नखुश थे और आये दिन मारते पीटते थे और घर से भगाते थे। और अतरिक्त दहेज व 50000 रु0 की मांग किया करते थे।
सूत्रों के मुताबिक 30/05/2016 की रात में सलीम पुत्र खलील ने मृतक महिला के मुँह में कपड़ा ठूस कर मारा पिटा था।जिसकी शिकायत उसने अपनी सास से किया लेकिन उसकी सास ने अपने पुत्र को न समझाते हुए। उसे ही घर से निकाल देने की धमकी दे डाली। मृतक महिला के पिता ने आरोप लगाता हुए बताया की सलीम पुत्र खलील, खलील पुत्र सलार व कोयला पत्नी खलील ने उसकी लड़की को जान से मारकर खेत में लगे पेड़ से लटका दिया। मृतक महिला के परिजनों ने कोतवाली देहात में इकट्ठा होकर उरोक्त के खिलाफ पुलिस कार्यवाही व न्याय दिलाये जाने की माँग की।

Next Story