Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

ट्रक हादसे के बाद बवाल, महिलाओं ने किया पथराव, पुलिस ने चलाई लाठी

लखनऊ के न्यू हैदरगंज इलाके में हुए ट्रक हादसे के बाद इलाक में जबरदस्त तनाव है। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने मोहल्ले के ही प्रताप के घर पथराव किया। पीड़ितों का आरोप है कि ट्रक प्रताप की लापरवाही से पलटा। बता दें कि इस हादसे में दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई है।


पीड़ित इस्लाम का कहना है, प्रताप मौरंग-बालू का काम करता है और कई बार मना करने के बाद भी ट्रक से मौरंग-बालू गिरवाता है।


लोगों ने बताया कि पहले कई बार हादसे हो चुके हैं। ड्राइवर ने आज भी गाड़ी रोक दी थी लेकिन प्रताप जबरन गाड़ी अंदर ले आया और पुलिया कमजोर होने के कारण ये हादसा हुआ।


इस हादसे से गुस्साए लोगों ने आरोपी प्रताप के घर पर पथराव किया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और पथराव रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया।


हादसे की सूचना पर रीता बहुगुणा जोशी भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।


बता दें कि बुधवार सुबह पांच बजे मौरंग से लदा ट्रक इस्लाम और मेराज की झोपड़ियों पर पलट गया। इस हादसे में इस्लाम की पत्नी और दो बेटियों की मौत हो गई वहीं मेराज के इकलौते बेटे और एक बेटी की मौत हो गई।

Next Story
Share it