इलाहाबाद के गांव में गूंज रही गोलियों की तड़तड़ाहट
लखनऊ। इलाहाबाद के एक गांव आज शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। लोगों से पता चला यहां गोलियां चल रही है। दो पक्षों में टकराव हो गया है। फिलहाल पुलिस के पहुंचने के पहले ही पांच लोगों का मारे जाने की सूचना फैल गई हालांकि संघर्ष जारी है।
बताते चले कि इलाहाबाद में कौधियारा थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में शाम दो पक्षओं में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। देखते ही देखते करीब साढे़ छह बजे गोलियां चलने लगीं। गांव वाले घरों में दुबक गए। दोनों पक्षों की मोर्चेबंदी में गोली चलने से मरने वालों की संख्या पांच बताई जा रही है। एक तरफ से दो और दूसरी तरफ से तीन लोगों के मरने की जानकारी है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ है, यह साफ नहीं हो सका है।
Next Story