Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट में जल्द फेरबदल के आसार, जाने कौन बनेगा मंत्री

लखनऊ। अखिलेश यादव जल्द ही अपने कैबिनेट में आखिरी फेरबदल कर सकते हैं। खबर है कि इस बार उनके मंत्रीमंडल में 6 नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही दो कद्दवार मंत्रियों की छुट्टी पक्की है।





सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ और अमरोहा के दो कद्दवार मंत्रियों को संगठन में भेजा सकता है। इनके जगह पर दोनों के बेटों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। इसके अलावा पहले बर्खास्त किए गए दो मंत्रियों (अंबिका चौधरी और नारद राय) को एक बार फिर मौका दिया जा सकता है।





अखिलेश कैबिनेट में दो युवा चेहरे भी शामिल किए जा सकते हैं। इनमें सुनील सिंह साजन, उदयनवीर सिंह को नाम सबसे ऊपर है।
Next Story
Share it