Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > उत्तरप्रदेश में जल्द होगी 35 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती : प्रमुख गृह सचिव
उत्तरप्रदेश में जल्द होगी 35 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती : प्रमुख गृह सचिव
इस दौरान उन्होंने झांसी मंडल के जालौन-झांसी-ललितपुर के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में महिला अपराधों की तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।उरई के विकास भवन में बैठक के बाद प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने मीडिया से बात करते हुये बताया कि प्रदेश सरकार भारी संख्या में पुलिस के पदों पर पदोन्नति की जा रही है। साथ ही 35000 पुलिस कर्मियों की जल्द भर्ती की जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी महिला उत्पीड़न के मामले को गम्भीरता से लें, साथ ही थाने में आये पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
वहीं यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी जावीद अहमद ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिये दो साइबर सेल थाने लखनऊ और नोएडा में स्थापित किये जा रहे हैं, जिससे साइबर क्राइम पर नियंत्रण किया जायेगा। प्रमुख सचिव ग्रह और डीजीपी के साथ यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।

Next Story