कल मोदी सहारनपुर में पेश करेंगे अपना दो साल का रिपोर्ट कार्ड
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज सहारनपुर में पत्रकारों से कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान तथा मजदूर के हितों व समृद्धि को समर्पित है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता केन्द्र सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल को विकास पर्व के रूप में मना रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की केन्द्र सरकार गांव गरीब और किसानों की सरकार है.
श्री मौर्य ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश का गौरव है कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कल 26 मई को सहारनपुर (कासमोश ग्रीन मैदान दिल्ली रोड) में आयोजित विकास पर्व रैली को सम्बोधित करेंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसान हो, मजदूर, युवा, महिला, उद्यमी हो सभी केन्द्र सरकार के कार्यों से जोश और उत्साह से भरे हैं. उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास पर्व रैली अभूतपूर्व होगी.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की पहली सरकार है जो अपना दो वर्षों का कार्यकाल पूरा करने पर उत्सव मनाने जनता के बीच जा रही है. उन्होंने कहा कि जनता के सरोकारों से जुड़ी यह निर्णायक, पारदर्शी व संवेदनशील सरकार है जो देश के आमजन के हितों को समर्पित है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार देश से गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को समाप्त कर समृद्धि व सशक्त भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है.
श्री मौर्य ने कहा कि गांव का गरीब, किसान, मजदूर और युवा केन्द्र सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों से उत्साहित है तथा बहुत बड़ी संख्या में सहारनपुर और आस-पास जनपदों के लोग इस विकास पर्व रैली में भाग लेंगे. भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य, महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विकास पर्व रैली की तैयारियों की आज समीक्षा की तथा व्यापक जनसम्पर्क कर रहे है.
प्रदेश भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेतागण रैली की सफलता के लिए सहारनपुर पहुँच कर रैली की सफलता के लिए सघन जनसम्पर्क कर रहे हैं. उनमें प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रीमती अनुपमा जायसवाल, प्रदेशमंत्री अश्वनी त्यागी, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर, सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, मंत्री क्षेत्रीय सगंठन मंत्री चन्द्रशेखर,प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन, पश्चिम जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता विकास पर्व रैली के आयोजन के लिए पूरे जोश व खरोश के साथ कार्य कर रहे हैं.

Next Story