Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 2 साल, अंबानी-अडानी को 60 हजार करोड़ का नुक्सान

नई दिल्ली: बिजनेस कम्‍युनिटी के लिए फेवरबेल मानी जाने वाली मोदी सरकार 26 मई को अपने 2 साल पूरे कर रही है। इन 2 सालों में बिज़नेस कम्‍युनिटी को भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। इसके साथ ही यह भी देखने को मिला है कि देश के मशहूर उद्योगपतियों को भी नुक्सान और मुनाफा दिखाई दिया है। अब हाल ही में जानी-मानी कम्पनियों के मार्कीट वैल्‍युएशन की कैलकुलेशन को लेकर कुछ चौंकाने वाली जानकारी आई है।



इस दौरान यह देखने को मिला है कि नरेंद्र मोदी के कारीबी माने जाने वाले उद्योगपति अंबानी और अडानी को इस दौरान 60 हजार करोड़ रुपए तक का नुक्सान हुआ है, जबकि टाटा ग्रुप को इस दौरान 68 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। जानकारी में ही यह भी बताया जा रहा है कि पिछले 2 वर्षों में अडानी ग्रुप की मार्कीट कैप 51 फीसदी गिरावट के साथ दिखाई दी है। वेदांता ग्रुप का मार्कीट कैप 42 फीसदी घटा है। एडीएजी ग्रुप का मार्कीट कैप 43 फीसदी घटा है। पीएसयू कम्पनियों का मार्कीट कैप 25 फीसदी घटा है।

टाटा ग्रुप के मार्कीट कैप में 10 फीसदी और सुनील भारती मित्‍तल की भारती एयरटेल के मार्कीट कैप में 16 फीसदी का इजाफा का हुआ है।

जानिए 2 साल में किस ग्रुप का कितना बदला मार्कीट कैप

























































ग्रुप कम्पनीमार्कीट कैप अभी रुपए में (24 मई 2016)मार्कीट कैप 2 साल पहले रुपए में (26 मई 2014)बदलाव
अडानी ग्रुप57 हजार करोड़1.17 लाख करोड़-51%
मुकेश अंबानी ग्रुप3.03 लाख करोड़3.56 लाख करोड़-15%
अनिल अंबानी ग्रुप49 हजार करोड़87 हजार करोड़-44%
वेदांता ग्रुप1.22 लाख करोड़2.14 लाख करोड़-43%
टाटा ग्रुप7.15 लाख करोड़7.83 लाख करोड़10%
बिड़ला बी के ग्रुप9 हजार 283 करोड़6 हजार 480 करोड़43%
बिड़ला के के ग्रुप8 हजार 625 करोड़7 हजार 145 करोड़21%
बिड़ला सी के ग्रुप4 हजार 677 करोड़2 हजार 585 करोड़81%
Next Story
Share it