Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

अमरमणि के कब्जे से खाली कराया भवन


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे तथा कवियत्री मधुमिता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास झेल रहे अमरमणि त्रिपाठी के कब्जे से आज एक मकान खाली कराया गया। पूर्व मंत्री ने महराजगंज के इस भवन में अपना कार्यालय बना रखा था।



इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज जिला प्रशासन महराजगंज ने महावीर प्रसाद कामलिया के मकान को पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी से खाली करा लिया। इसके बाद मकान पर मकान मालिक को कब्जा दिला दिया। करीब बीस वर्ष पहले पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी ने किराया पर भवन लिया था। कुछ माह तक तो वह किराया देते रहे, लेकिन उसके बाद उन्होंने मकान पर कब्जा कर लिया। मकान स्वामी ने हाईकोर्ट की शरण ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर फैसला कामलिया के हक में दिया। इस आदेश के क्रम में बीते वर्ष कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिलापूर्ति अधिकारी ने कमरे को सील कर दिया था। मगर मकान स्वामी को पूर्ण कब्जा नहीं दिला सके। इसके बाद कोर्ट ने जिला प्रशासन को कब्जा दिलाने का पुन: आदेश दिया। आज 11 बजे मौके पर पहुंचे डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कामलिया के प्रतिनिधि साजिद को कब्जा दिलाया।

Next Story
Share it