Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

आजम खां के बारे में कुछ भी सुनाई नहीं देता, कहा मेरे कान खराब


लखनऊ। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी अमर सिंह को अब संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बारे में कुछ भी सुनाई नहीं देता है। वह इसका विशेष इलाज करा रहे हैं। अमर सिंह आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में हैं।



आजमगढ़ में आज अपने गांव तरवां में अमर सिंह ने कहा कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह जी राज्यसभा सदस्य का प्रत्याशी बनाने के लिए दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा से उनके दिल में रहते हैं। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा मैं राज्यसभा तीसरी बार जा रहा हूं, यह मेरे लिए बड़ी बात नही है। उन्होंने कहा कि पार्टी तो तमाम बनती बिगड़ती हैं, पर दिल का नाता सर्वोच्च है।



उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आजकल मेरे कान खराब हैं। मैं ऐसे शख्स के बारे में किसी की बात सुन नहीं रहा हूं। इलाज करा रहा हूं।

Next Story
Share it