समाजवादी 108 एम्बुलेंस ने बचाई महिला की जान
वाराणसी. शहर के मालवीय पुल से गुजर रही 108 सर्विस के एम्बुलेंस ने महिला की जान बचा ली। इस अज्ञात महिला ने शुक्रवार सुबह मालवीय पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगो के शोर मचाने पर वहां से गुजर रही एम्बुलेंस ने आनन-फानन में इस अज्ञात महिला को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला की हालत अभी गम्भीर बनी हुई है।
मौजूद लोगों के शोर मचाने पर मल्लाहों ने बचाई बची जान
शुक्रवार लगभग बारह बजे एक अज्ञात महिला ने मालवीय पुल से छलांग लगा दी। इस पुल से रोज हजारो लोग पैदल इधर-उधर आते-जाते रहते है। जैसे ही महिला ने पुल से छलांग लगा दी तो वहां से गुजर रहे लोग शोर मचाने लगे। पुल के नीच मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने मालवीय पुल से पानी में गिरते ही इन महिला को पानी से बाहर निकाला।
गुजर रही समाजवादी 108 एम्बुलेंस में मिला ऑक्सीजन
मल्लाहों ने देखा कि महिला की सांस अभी भी चल रही थी। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी था। संयोग से यहाँ एक 108 समाजवादी एम्बुलेंस गुजर रही थी, जिसे रोककर महिला को तुरंत ही उसके जरिए मंडलीय अस्पताल पहुँचाया। जहां उसका इलाज प्राम्भ हो सका। संयोग ही था कि उसी वक्त एम्बुलेंस गुजर रही थी। जिसमे ऑक्सीजन की व्यवस्था होती है। जिससे उसे तुरंत ऑक्सीजन मिला गया। चूँकि पानी में ज्यादा देर रहने से उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी। यदि यह एम्बुलेंस वहाँ से न गुजर रही होती तो इस महिला का जान बचनी मुश्किल थी।

Next Story