Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

बीजेपी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां कीं

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने आज क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों की नियुक्तियां की हैं. प्रद्युम्न को किसान व युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. अशोक तिवारी को महिला, एससी-एसटी, अल्पसंख्यक और पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी बनाये गए हैं.

भाजपा ने काशी क्षेत्र से लक्ष्मण आचार्य को अध्यक्ष और रत्नाकर को क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाया गया है. गोरखपुर क्षेत्र से उपेन्द्र शुक्ल अध्यक्ष और शिव कुमार पाठक क्षेत्रीय संगठन मंत्री होंगे.
अवध क्षेत्र से मुकुट बिहारी शर्मा अध्यक्ष और ब्रज बहादुर क्षेत्रीय संगठन मंत्री बनाए गए हैं. कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से मानवेन्द्र सिंह अध्यक्ष और ओमप्रकाश क्षेत्रीय संगठन मंत्री का काम करेंगे.

ब्रज क्षेत्र से बी.एल.वर्मा अध्यक्ष और भवानी संगठन मंत्री होंगे. पश्चिम क्षेत्र से चंद्रशेखर अध्यक्ष और भूपेन्द्र चौधरी संगठन मंत्री होंगे.बीजेपी
Next Story
Share it