Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

योग करने वालों के लिए बड़ी खबर, ऊं का उच्चारण करना जरूरी

नई दिल्ली : 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने तैयारी कर ली है। इस दिन पूरे देश में शिविर लगाकर लोगों को योग करने को प्रेरित किया जाएगा वहीं योग के दौरान ऊं मंत्र का का जाप करना जरूरी किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप पहला योग दिवस मनाया गया था। 11 दिसंबर साल 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ के देशों ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मंजूरी देे दी थी।


मंत्र के उच्चारण के बीच सियासत शुरू

इस बार ऊं मंत्र के उच्चारण के जरूरी होने के बाद सियासत भी शुरू हो गई है। इस बारे में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ऊं के उच्चारण पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। क्योंकि जिसे ऊं नहीं कहना वो कुछ और कह सकता है।
Next Story
Share it