Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

"विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश" पंहुचा आज़मगढ़



आज़मगढ़ : जनपद आज़मगढ़ के पटवध कौतुक में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश के बैनर तले किया प्रचार प्रसार !

प्रदीप शर्मा ने कहा की जनपद आदरणीय नेता जी का संसदीय इलाक़ा होने के कारण बहुत तेज़ी से विकास कार्य कराए गए है 100 बेड का हॉस्पिटल से लेकर आई टी आइ और सबसे बड़ा चीनी मिल सठियाओ का निर्माण हुआ सरकार गाँव से लेकर शहर तक बहुत तेज़ी से विकास कार्य कर रही है क्योंकि गाँव की तरक़्क़ी के बग़ैर शहर की तरक़्क़ी सम्भव नहीं है। किसानो के लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। वहीं लखनऊ मेट्रो बनकर तैयार है साथ ही कानपुर मेट्रो की भी शुरुआत की गयी है। १०९० महिलाओं को लाभ और सुरक्षा दे रही है। लोहिया आवास तथा लोहिया ग्राम सेवा भी महत्वपूर्ण है। समाजवादी पेन्शन से महिलाओं को राहत दी जा रही है। नवजवानों को रोज़गार एवं रोज़गार हेतु प्रशिक्षण दे रही है। सड़कों एवं पुलों का निर्माण भी तेज़ी से हो रहा है। अगर इक्स्प्रेस वे और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी काम किया जा रहा है। अतः हम सभी इस अभियान के माध्यम से पुनः २०१७ में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं।

“विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश” की शुरुआत
4 अप्रैल 2016 से विधान सभा के सामने से की गयी है) का अभियान दूसरे दिन चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से मिलकर मुख्यमंत्री अखिलेश जी के कार्यों का प्रचार प्रसार किया गया लोगों से दोबारा अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपील की गयी !
अभियान के ज़रिए उपलब्धियां गिनाएगी सपा
“विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश” सदस्य स्कूल कॉलेजों में जाकर लोगों से मिलेंगे, उन्हें पार्टी की उपलब्धियों के विषय में जानकारी देकर “विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश” से जोड़ेंगे ताकि सपा को दूसरी पारी में भी भारी जनसमर्थन मिल सके।
“विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश” अभियान के बहाने सदस्यता बढ़ाएगी सपा
“विज़न ऑफ़ अखिलेश प्रग्रेसिव उत्तर प्रदेश” अभियान के बहाने सपा युवाओं को समाजवादी छात्र सभा का सदस्य बनाने के काम को अंजाम देगी। छात्र संघ के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालों में जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। जिससे समाजवादी पार्टी से अधिक से अधिक छात्र जुड़ सकें।
Next Story
Share it