उत्तर प्रदेश पुलिस में 5000 पदों नौकरी, पूरा विवरण यहां
नौकरी की तलाश करने वालों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही 5000 पदों पर नौकरी के लिए आवेदन जारी किया जाना वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 5000 पदों पर जल्द भर्तियां होंगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी वीके गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।
5000 पदों में से सब-इंस्पेक्टर के 3000 पद होंगे। जबकि 3000 पदों पर फायर सर्विस में सब इंस्पेक्टर के लिए नियुक्ति की जाएगी। वहीं पीएसी के लिए 110 पदों पर और पुलिस के लिपिक संवर्ग के लिए 212 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के मुताबिक इसी महीने के अंत तक नौकरी के लिए आवेदन जारी कर दिए जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन तरीके से किए जाएंगे। खासबात ये की इन पदों पर परीक्षा भी ऑनलाइन होगी।
Next Story