Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

भाई चारा रैली कर बसपा ने किया 2017 चुनाव का शंखनाद

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के गृह क्षेत्र चकिया विधान सभा में बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा की भाई चारा रैली कर 2017 विधान सभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। चकिया विधानसभा क्षेत्र से 2 पूर्व ब्लॉक प्रमुखों ने सपा छोड़ते हुए बसपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने रैली को संबोधित करते हुए सपा-भाजपा और कोंग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने गृह जनपद व गृह क्षेत्र के लिए उन्होंने 2 साल में कोई काम नही किया है। जबकि केंद्र में उनकी सरकार बने 2 साल हो गए हैं। राजभर ने कहा कांग्रेस व भाजपा एक ही सिक्के के 2 पहलु हैं । कांग्रेस नागनाथ है तो भाजपा सांपनाथ । इन दोनों पार्टियो ने हमें डसा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे की अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यू.पी. में सपा सरकार के शासन में सबसे ज्यादा दंगे हुए हैं। अखिलेश सरकार के कानून व्यवस्था की विफलता पर बोलते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, बलात्कार और चोरी, डकैती हो रही है चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है । यू.पी. के 75 जिलों में केवल 5 जिलों का ही विकास हुआ है। बाकी जिले का इन लोगों के लिए कोई महत्व नहीं। मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले से जहां यू.पी. पुलिस की भर्ती में 36 हजार लोगों को भर्ती किया गया था। वहीं मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से 1.5 हजार सिपाहियों की भर्ती हुई थी। बाकी 70 जिले से महज 4 हजार क्या और जिले के लोग लायक नहीं थे।

कानून व्यवस्था की बानगी देते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सपा के राज में मीडिय़ा कर्मी भी सुरक्षित नहीं रह गए उनकी भी हत्याएं हो रही हैं। यही नहीं पुलिस अधिकारियों की भी हत्याएं हो रही है। प्रतापगढ़ में सी.ओ. हत्याकांड में मृतक सी.ओ. के परिवार को सपा अभी तक न्याय नहीं दिला पाई है।भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने रामलला मंदिर बनाने का नारा देकर प्रदेश की जनता को सिर्फ भुनाने का काम किया है। पीएम मोदी ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए 1लाख 6 हजार करोड़ रूपये महज 1.5 प्रतिशत ब्याज पर दे दिया है। मोदी जी ने स्वच्छता अभियान शुरु किया था। जबकि उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गली, कूचों, मुहल्लों और चौराहों में हर गली गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को भी नही बक्सा उन्होंने कहा देश में सबसे ज्यादा दंगा कराने वाली पार्टी कांग्रेस है। सभी पार्टियां आरोप लगाती हैं कि बसपा में परिवार वाद है। जबकि सपा पार्टी में परिवार वाद है। यही नहीं बसपा में मायावती के अलावा उनके परिवार का कोई भी सदस्य जुड़ा नहीं है।  उन्होंने सपा, भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया की वोट बैंक की राजनीति के लिए तीनों पार्टियां बाबा साहेब की 125 वीं जयंती मनाने का ढोंग कर रहे हैं। मोदी जी आप अम्बेडकर के सच्चे अनुयायी हैं तो संसद में पदोन्नति में आरक्षण बिल पास करा दें।
Next Story
Share it