गांव-गलियों में खूब दौड़ीं साइकिलें
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के दस दिवसीय साइकिल यात्र अभियान के समापन दिवस पर गांवों और गलियों में साइकिलें दौड़ा कर सरकार की उपलब्धियां गिनायी गयीं। प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिलने का दावा करते हुए कहा कि चिलचिलाती गर्मी होने के बावजूद हर वर्ग के लोगों ने साइकिल यात्रओं में भागीदारी की। आमजन के दरवाजे तक समाजवादी सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने की होड़ देखकर विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ी है।
प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक मई से प्रारम्भ साइकिल यात्र अभियान में लाखों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। खासकर युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी से सिद्ध हुआ कि अखिलेश सरकार को लेकर आमजनता में जबरदस्त उत्साह है। लाखों साइकिलें दौड़ीं और प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य बांटा और नुक्कड़ नाटकों से भी संदेश दिया। राजधानी सहित दूरदराज गांव और शहरों में समाजवादी पार्टी जिंदाबाद की गूंज रहीं। सैकड़ों महिलाएं पार्टी मुख्यालय साइकिलें लेकर निकलीं। यात्र को मंत्री राजेंद्र चौधरी ने पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया। नेतृत्व महिला सभा अध्यक्ष रंजना वाजपेयी द्वारा किया गया।1जिलों में मंत्रियों और विधायकों ने साइकिल यात्रओं में खुद शामिल हो कर समाजवादी परचम फहराया और सत्ता में लौटने का संकल्प भी लिया। प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में विकास कार्यो के प्रति जनता ने अपना भरोसा जताया है।
राज्यमंत्री ने साइकिल चला गिनाईं सरकार की खूबियां : उधर हरदोई में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को साइकिल चलाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रही साइकिल यात्र के क्रम में राज्यमंत्री ने नगर में यात्र का नेतृत्व किया। सपा का झंडा लगाए साइकिलों के साथ काफी संख्या में पैदल कार्यकर्ता सपा के नारे लगाते चल रहे थे। 1नगर भ्रमण के बाद यात्र उत्सव होटल में समाप्त हुई। अग्रवाल ने कहा कि जनता के स्नेह को कभी भूला नहीं पाऊंगा। सपा ने ग्रामीण, गरीब, बेरोजगार लोगों के दिलों को जीता है। गरीब जनता के साथ किसी प्रकार का जुर्म बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस विशाल साइकिल रैली ने जो इतिहास रचा है वह प्रदेश में शायद की कहीं दिखा हो।साइकिल यात्र को झंडी दिखाकर रवाना करते मंत्री राजेंद्र चौधरी

Next Story