Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा प्रत्याशी ने कुछ ऐसा किया ट्वीट कि मच गया बवाल

आगरा। सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली में सपाइयों ने चार साल की उपलब्धियों का प्रचार किया। लेकिन आगरा में इस रैली से सपा की दक्षिणी सीट से प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा ने अपने ट्विटर से बवाल मचा दिया।

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने फिर साइकिल यात्रा का सहारा लिया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान और नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भीषण गर्मी में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता साईकिल पर कम बाइक और कार में ज्यादा घूमते नजर आये। इस रैली में कार्यकर्ता फ़ोटो खिंचाने में ज्यादा व्यस्त रहे। इसी को देख रविवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य और शहर दक्षिणी सीट की प्रत्याशी रोली तिवारी मिश्रा ने सपाइयों के व्यव्हार से परेशान होकर अपने ट्विटर पर लिखा जिसका असर लख़नऊ तक गूंजा।
Next Story
Share it