Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी छोड़कर डॉ.सरोजनी अग्रवाल भाजपा में शामिल

समाजवादी पार्टी छोड़कर डॉ.सरोजनी अग्रवाल भाजपा में शामिल
X
लखनऊ - विधान परिषद सदस्य के पद से चंद रोज पहले इस्तीफा देने वाली समाजवादी पार्टी की नेता डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा कार्यालय में आज उनके साथ उनकी पुत्री डॉ.हिमानी अग्रवाल तथा पांच पार्षद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के साथ उनकी पुत्री डॉ. हिमानी अग्रवाल तथा मेरठ के पांच पार्षद को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की घोर उपेक्षा से आहत थे। केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के साथ अन्य सभी का स्वागत किया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में 48 लोगों की मौत की घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन 'गोपाल' गोरखपुर जा रहे हैं। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी लोग दंडित होगें।
Next Story
Share it