मैनपुरी में दुष्कर्म की कोशिश पर फैला सांप्रदायिक तनाव
BY Suryakant Pathak6 Aug 2017 9:50 AM GMT

X
Suryakant Pathak6 Aug 2017 9:50 AM GMT
मैनपुरी - थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक महिला के साथ गांव के ही अल्पसंख्यक समुदाय के दबंग ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर महिला को पीट दिया। घटना की सूचना पर गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह शनिवार सुबह चार बजे शौच को खेत पर गई थी। अंधेरा का फायदा उठाकर गांव का सद्दाम अली वहां पहुंच गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर दबंग ने मारपीट की। महिला किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने आरोपी को तलाश किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना की जानकारी पर गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की। तनाव को देख पुलिसकर्मी दिनभर गांव के हालात पर नजर बनाए रहे। शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सांप्रदायिक तनाव की बात से इन्कार किया है। एसओ औंछा एसआर गौतम ने बताया कि महिला ने छेड़खानी की तहरीर दी है। उसी आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
Next Story