नेताओं तथा पत्रकारों का दबाव मानती है पुलिस : सुलखान सिंह
BY Suryakant Pathak5 Aug 2017 11:23 AM GMT

X
Suryakant Pathak5 Aug 2017 11:23 AM GMT
बांदा - प्रदेश में अपराध पर पूर्ण नियंत्रण नहीं होने की अपनी बात से प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह आज भी पीछे नहीं हटे हैं। बांदा में आज उन्होंने साफ कहा कि किसी भी प्रदेश में अपराध की स्थिति आंकड़ों से नहीं आंकी जा सकती है।
लंबे समय बाद अपने गृह जनपद पहुंचे सुलखान सिंह ने कहा कि प्रदेश में चित्रकूट में डकैत गिरोहों के सफाये के लिए रणनीति बनाई जा रही है। सूबे के पुलिस के मुखिया मानते हैं कि यहां पर पुलिस नेताओं तथा पत्रकार का दबाव मानती है। खनन के मामले में उन्होंने कहा पुलिस का सीधे इससे कोई लेनादेना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही पुलिस जायेगी।
डीजीपी ने कहा कि अब दस वर्ष के अपराध के मामलों की विवेचनाओं की सूची बनाई जा रही है। अब जमानत लेने वालों का वेरीफिकेशन होगा। दूसरे राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश अपराध में 22 वें नम्बर है। उत्तर प्रदेश में अपराध कम हैं। अभी भी सौ फीसद मुकदमे नहीं दर्ज हो रहे हैं।
Next Story