Janta Ki Awaz
उत्तर प्रदेश

सपा एलएमसी डॉ.सरोजिनी अग्रवाल का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

सपा एलएमसी डॉ.सरोजिनी अग्रवाल का इस्तीफा, भाजपा में शामिल
X
लखनऊ - उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान की तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी को आज फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी से विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो गईं।
सपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल इस्तीफा सौंपने विधान परिषद के सभापति के यहाँ पहुंची। डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की पुत्री डॉ हिमानी अग्रवाल ने भी सपा युवजन सभा के सचिव पद से इस्तीफा दे दिया।इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। वो राजनीति में सक्रीय रहेंगी और राजनीति से इस्तीफा नहीं ले रही हैं।
समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद पार्टी में मन नहीं लगता। पार्टी कमजोर हो रही है। नेताजी(मुलायम सिंह यादव) के कारण दो बार विधान परिषद सदस्य बनी। समाजवादी पार्टी में सियासी विचार कमजोर हुआ है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ ही राज्य मंत्री महेंद्र सिंह की मौजूदगी में डॉ.सरोजिनी अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल होने का ऐलान किया।
मेरठ की निवासी सरोजिनी अग्रवाल से पहले बुक्कल नवाब व यशवंत सिंह ने समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। सरोजिनी अग्रवाल के अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अतुल प्रधान से भी छत्तीस का आंकड़ा है।
Next Story
Share it